b6d50250 c938 11f0 8155 751e4c4b2e4e.jpg

बिहार में भाजपा को बड़ी राजनीतिक बढ़त, कई नेताओं ने थामा दामन

बड़ी ख़बरें 2

बिहार की राजनीति में उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद अर्जुन राय सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार रहे सिकंदर कुशवाहा ने नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा। उपचुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *