यूएन की रिपोर्ट में खुलासा, 40फीसदी से ज्यादा का घट सकता है उत्पादन
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की नई रिपोर्ट में लू को भारतीय कृषि श्रमिकों और चावल उत्पादन के लिए खतरा बताया है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा गंगा और सिंधु नदी के आस-पास मौजूद कृषि क्षेत्रों में होने का अनुमान है। इसके कारण उत्पादन में 40फीसदी से अधिक की गिरावट आ सकती है।


