118536941

भारत ने इजराइल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देकर दिखलाई दोस्ती

भारत 2

राष्ट्रपति मुर्मू और विदेश मंत्री जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली। इजराइल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत ने अपने घनिष्ठ मित्र देश को शुभकामनाएं देते हुए द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस अवसर पर इजराइल के नेतृत्व और वहां की जनता को बधाई संदेश भेजे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग और वहां के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, जो दोनों देशों की गहरी मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह संबंध शांति, नवाचार और पारस्परिक समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सआर, वहां की सरकार और जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को अत्यंत महत्व देता है और आने वाले समय में इसे और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *