image 2026 08 10T120350.360

ममता बनर्जी के काफिले के विरोध पर सियासत गरम

बड़ी ख़बरें

पश्चिम बंगाल के हलीशहर में ममता बनर्जी के काफिले के विरोध के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि प्रदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं, बल्कि लोगों के आक्रोश के कारण किया। प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी के वाहन को घेरकर नारेबाजी की गई और कथित तौर पर कीचड़, जूते व पत्थर फेंके गए। ममता बनर्जी ने इसके लिए भाजपा समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया और सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी घटना की निंदा करते हुए भाजपा पर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *