नई दिल्ली। भारतीय योग परंपरा में ‘मलासन’ एक महत्वपूर्ण योगासन है। इस आसन को शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को सक्रिय करने वाला बेहद लाभकारी आसन माना जाता है। यह आसन सांसों और शरीर के बीच तालमेल स्थापित करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से मलासन का अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी मलासन के महत्व और इसके सही अभ्यास को लेकर जानकारी साझा की है।


