deepika padukone ranveer working styles

महिला आरक्षण बिल फेल होने से अभिनेत्रियां हुई निराश

मनोरंजन​

मुंबई। भारतीय संसद में महिला आरक्षण कानून बिल फेल होने के बाद महिलाओं के अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बिल लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो पाया। बिल को कानून का रूप देने के लिए अपेक्षित संख्या से यह काफी कम था, जिसने न केवल राजनीतिक गलियारों में बल्कि आम जनता के बीच भी गहरी निराशा पैदा कर दी है। इस बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 230 वोट डाले गए। बिल की फेल होने पर अपनी गहरी निराशा व्यक्त करने वालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और फिटनेस कोच खुशबू पाटनी भी शामिल हैं। खुशबू पाटनी ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति इस उदासीनता पर मुखर होकर सवाल उठाया है कि आखिर महिलाएं कब तक अपने हक से वंचित रहेंगी और इस तरह के फैसलों के लिए उन्हें कितना और इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *