पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क-रेल हादसा हुआ। कर्णसुबर्ण रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लेवल क्रॉसिंग पार करते समय एक स्कूल वैन तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


