image 53

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पर नजर, एशियाई खेलों की भी तैयारी में चानू

खेल 3

भारत की दिग्गज भारोत्तोलक और ओलंपिक पदक विजेता Mirabai Chanu आगामी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जुटी हैं। 23 जुलाई से ग्लासगो में होने वाली प्रतियोगिता में वह अपने पसंदीदा 48 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेंगी और स्वर्ण पदक की प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। हाल ही में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 205 किलोग्राम कुल भार उठाकर खिताब अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल खेलों के बाद उनका लक्ष्य एशियाई खेल होंगे, जहां उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग में उतरना पड़ सकता है। अब तक एशियाई खेलों में पदक न जीत पाने के कारण यह प्रतियोगिता उनके लिए विशेष महत्व रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *