मुम्बई। भारत के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के नाम एक एक ऐसा रिकार्ड है जो किसी के नाम नहीं है। घरेलू क्रिकेट में उनके नाम एक ही ओवर में सात छक्के का एक रिकार्ड है जो कि काफी हैरानी भरा भी है क्योंकि एक ओवर में 6 छक्के लगाना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। ये रिकार्ड युवराज सिंह, हर्शल गिब्स और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों के नाम है। वहीं किसी एक ओवर में सात छक्के लगने की बात काफी असंभव सी नजर आती है।


