image 2026 07 17T120727.755

रोहिणी में पुलिस का बड़ा अभियान, 46 आरोपी गिरफ्तार

जुर्म

रोहिणी जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। दो दिनों तक चले अभियान में 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 19 पिस्टल, 26 कारतूस, नौ चाकू और एक चोरी की बाइक बरामद की। अभियान के दौरान कई संवेदनशील इलाकों में सघन जांच और गश्त की गई। हिस्ट्रीशीटरों व जमानत पर छूटे अपराधियों का भी सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठित अपराध और हथियारबंद अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *