हैदराबाद। भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने विश्वास जताया कि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने की मजबूत दावेदार होंगी। उन्होंने कहा कि जापान ओपन में सिंधु का शानदार प्रदर्शन उनकी बेहतरीन फॉर्म का संकेत है। गोपीचंद ने बताया कि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी खिताब जीतने की क्षमता रखते हैं। सात्विक फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ियों लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी की प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


