image 55

विश्व पर्यावरण दिवस पर सूरत को मिली ₹18,778 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भारत

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की 24 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान दक्षिण गुजरात को लगभग ₹18,778 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिली। दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सूरत केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक भावना है। उन्होंने स्वच्छता, हरित विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सूरत की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बताया। साथ ही टिकाऊ विकास और जल प्रबंधन योजनाओं पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *