जयपुर। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाजी ऑरेंज कैप पर कब्जा कर सकते हैं। इसके लिए वैभव को केवल 26 रनों की जरुरत है। 26 रन बनाने ही वह नंबर एक पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। वैभन ने अब तक 400 रन बनाये हैं। वहीं अभिषेक के 425 रन हैं। अगर वैभव आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अगर 26 रन बना लिए तो उनके नाम ऑरेंज कैप हो जाएगी। वह अभी रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। वैभव ने अबतक खेले गए 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें एक 1 शतक और 2 अर्धशतक हैं। वैभव ने इस सत्र में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
ऑरेंज कैप सूची में हेनरिक क्लासेन 414 रनों के साथ ही दूसरे स्थान पर हैं।


