image 3

सीतापुर में लाई-चना फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

भारत 3

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में स्थित एक लाई-चना फैक्ट्री में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। मीरानगर इलाके में मौजूद इस फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा परिसर इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब साढ़े सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में लगभग दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री में कोई मजदूर मौजूद नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *