गुरुग्राम। भारत के कई राज्यों में लगातार मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनता और यातायात की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरियाणा में मौसम एक बार फिर गर्म और शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार के दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहे और शाम के समय तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हवा उत्तर दिशा से 11 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे गर्मी का असर बना रहा। मौसम विभाग ने लोगों को देर शाम तक गर्म हवाओं से सावधान रहने की सलाह दी थी।


