indias first hydrogen powered train is ready pm modi likely to inaugurate it on july 17 check route speed features

17 जुलाई को दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

भारत 2

भारत 17 जुलाई 2026 को रेल इतिहास का नया अध्याय लिखने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन यात्रा में जींद के 200 स्कूली बच्चों को ट्रेन में सफर करने का अवसर मिलेगा। यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित की गई है तथा जींद-सोनीपत रेलखंड पर संचालित होगी। हाइड्रोजन तकनीक से चलने वाली यह पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन प्रदूषण नहीं फैलाएगी और केवल जलवाष्प उत्सर्जित करेगी। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी जींद और नरवाना के नवनिर्मित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *