-ईरानी अधिकारी बोले-मिसाइल अभियान के चलते ट्रंप चाहते हैं ईरान पर हमला हो
तेल अवीव,। ऐसी जानकारी मिल रही रही है कि इजराइल ईरान पर फिर हमला कर सकता है। ईरान के बलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम से भड़का इजराइल फिर ईरान पर स्ट्राइक करने की योजना बना रहा है। 29 दिसंबर को इजराइली पीएम नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान वह ट्रंप को आगे की योजना पर पूरी जानकारी दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में ईरान के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मिसाइल अभियान के चलते डोनाल्ड ट्रंप भी चाहते हैं कि ईरान पर हमला हो। अधिकारी ने कहा कि इजराइल ने अमेरिका के अधिकारियों से पहले भी इस बारे में बात की है। बता दें इजराइल और ईऱान में हाल ही में युद्ध हुआ था। इसके बाद अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी।


