us fire 2026 05 21a44e5335e4f113c04ac4d3d7a9649d

अमेरिकी नेवी के तीसरे जहाज में लगी आग, फिर भी ईरान के खिलाफ तैयारी में जुटे ट्रंप

विश्व

वाशिंगटन,। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण सैन्य तनाव के बीच एक नई रहस्यमयी घटना ने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों और कूटनीतिज्ञों को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका का अत्यंत शक्तिशाली और आधुनिक गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर, यूएसएस हिगिंस अचानक आग की चपेट में आ गया है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तैनात यह युद्धपोत एशियाई समुद्री सीमा में मौजूद था, जब इस पर यह हादसा हुआ। हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *