-पीएम मोदी 4 यूरोपीय देशों का करेंगे दौरा
-भारत में जयशंकर करेंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री और रुस के विदेश मंत्री की अगवानी
-वियतनाम, साइप्रेस के राष्ट्रपति भी नई दिल्ली पहुंच रहे
नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका-इजरायल में तनाव के बीच कूटनीति के मोर्चे पर मई का महीना भारत के लिए अहम साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 यूरोपीय देशों के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान इटली, वेटिकन, नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड जैसे देशों के साथ ट्रेड, रक्षा सहयोग, यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिक्स और क्वाड की बैठकों में शामिल होने वाले है। दोनों अंतरराष्ट्रीय संगठनों की बैठक भारत में ही होने वाली है। इसके अलावा अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्को रुबियो, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत दौरे पर आ रहे है। इतना ही नहीं वियतनाम, साइप्रेस के राष्ट्रपति भी नई दिल्ली पहुंच रहे है।


