अमेरिका ने भारत के अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों और एम777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के रखरखाव एवं तकनीकी सहायता के लिए लगभग 4,000 करोड़ रुपये के रक्षा सहायता पैकेज को मंजूरी दी है। इस प्रस्तावित पैकेज की कुल कीमत 482.2 मिलियन डॉलर बताई गई है। इसमें एम777 तोपों के लिए स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत सेवाएं, प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, फील्ड सपोर्ट और अन्य लॉजिस्टिक सुविधाएं शामिल होंगी। यह सहायता भारतीय सेना की परिचालन क्षमता, विशेषकर दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में, मजबूत करने में मदद करेगी। अमेरिकी एजेंसियों ने इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया है, जबकि रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीएई सिस्टम्स इस परियोजना में मुख्य भूमिका निभाएगी।


