-नए साल में आपको अपनी दिनचर्या में करने होंगे जरूरी बदलाव
नई दिल्ली,। साल 2025 अब अलविदा होने में कुछ दिन ही शेष बचे हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से यह साल हमें कई अनुभव देकर जा रहा है। एक तरफ जहां 2025 में टेक्नोलॉजी और एआई ने हमारी जिंदगी आसान बनाई, वहीं दूसरी तरफ हमारे शरीर ने कई परेशानियां भी झेली। यह वह साल था जब बीमारी ने उम्र देखना बंद कर दिया- क्या बच्चे और क्या जवान, इस साल अस्पताल की लाइनों में हर इंसान खड़ा नजर आया। जी हां, कोविड का साया तो धुंधला पड़ गया, लेकिन 2025 में सेहत से जुड़ी कई समस्याओं ने ऐसा कोहराम मचाया कि डॉक्टर भी हैरान रह गए।


