नई दिल्ली। सेहत के लिए फायदेमंद करेला की सब्जी की कडवाहट को कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर काफी हद तक कम किया जा सकता है, जिससे इसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार करेले में कुछ प्राकृतिक रसायन पाए जाते हैं, जो उसे कड़वा बनाते हैं। हमारी जीभ इन तत्वों को तुरंत पहचान लेती है, इसलिए इसका स्वाद तीखा और कड़वा महसूस होता है। हालांकि नमक, दही, हल्दी, प्याज और सरसों का तेल जैसे पदार्थ इन कड़वे तत्वों के असर को कम करने में मदद करते हैं।


