Mamata Banerjee 2026 05 dd1c7d45db2aea9833edc51a901aa788 1200x675 1

ममता बनर्जी का बड़ा दावा: दिल्ली की सत्ता से जल्द हटेगी भाजपा सरकार

बड़ी ख़बरें

बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ आंदोलन चलाने का किया ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कालीघाट स्थित अपने आवास पर पार्टी विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटा दिया जाएगा। राज्य के हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जिसके साथ ही राज्य में पिछले 15 सालों से चला आ रहा तृणमूल कांग्रेस का शासन समाप्त हो गया है। इस हार के बाद भी टीएमसी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के खिलाफ उनकी राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *