modi trump

ट्रंप ने फिर दी भारत को धमकी कहा- तो फिर हम टैरिफ बढ़ाने की सीमा लांघ देंगे

भारत

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों के बीच एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यक्तिगत मित्रता और उनकी प्रशंसा करने के बावजूद, ट्रम्प ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखा, तो अमेरिका भारतीय उत्पादों पर टैरिफ (आयात शुल्क) में भारी बढ़ोतरी कर सकता है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान ट्रम्प ने कहा कि यद्यपि भारत ने रूस से तेल खरीद में कुछ कटौती की है, लेकिन यदि वह इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ पूर्ण सहयोग नहीं करता, तो उस पर और अधिक से अधिक आर्थिक प्रतिबंधात्मक शुल्क लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *