download 32 9.jfif

पांच साल में एक लाख से भी ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट किया गया सबसे ज्यादा सऊदी अरब से

भारत 2

नई दिल्ली। वर्तमान में अवैध प्रवासन सभी देशों के लिए बड़ी गंभीर चुनौती बनी हुई है। कई देशों में यह राजनीतिक मुद्दा बन गया है। विदेश मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि विदेशों में भारतीयों के अवैध रुप से प्रवासन के मामले बढ़ रहे हैं। बीते पांच सालों के दौरान 81 देशों से एक लाख से भी ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट (वापस भेजना) किया गया है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में औसतन 25 हजार भारतीय हर साल डिपोर्ट किए जा रहे हैं। जबकि पांच साल पहले तक यह संख्या 14-15 हजार के बीच होती थी। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के तमाम छोटे बड़े देशों से भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *