मुंबई। शूटिंग की व्यस्तताओं के चलते अभिनेता रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ और पत्नी दीपिका पादुकोण को वह मनचाहा समय नहीं दे पा रहे थे लेकिन इसके बावजूद रणवीर हर मुमकिन कोशिश करते रहे कि शूटिंग के बीच कुछ घंटे बेटी के साथ बिता सकें। बताया जाता है कि धुरंधर की शूटिंग के दौरान रणवीर अक्सर सेट से सीधे घर जाते थे भले ही यह समय कुछ ही घंटों का क्यों न हो। वह बार-बार सेट और घर के बीच सफर करते थे ताकि बेटी दुआ के साथ जुड़ाव बना रहे।


