250px Tridha Choudhury snapped during Ashram 3 promotions 28cropped 29

शिवा ट्रिलॉजी जैसी फिल्म का हिस्सा बनना मेरा सपना

मनोरंजन​

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने कहा कि वह भविष्य में बॉलीवुड के ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करने की प्रबल इच्छुक हैं। त्रिधा ने आगे कहा कि अगर उन्हें शिवा ट्रिलॉजी जैसी किसी पौराणिक फिल्म में काम करने का मौका मिले, तो वह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा, क्योंकि यह उनकी आस्था और अभिनय के प्रति जुनून दोनों को संतुष्ट करेगा।
जब त्रिधा से पूछा कि अगर उन्हें भविष्य में किसी बड़े ऐतिहासिक या पौराणिक फिल्म में काम करने का मौका मिले, तो वह किस तरह का किरदार निभाना पसंद करेंगी, तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि वह लेखक अमिश त्रिपाठी की मशहूर किताब शिवा ट्रिलॉजी पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगी। यह सीरीज भगवान शिव की गाथा को आधुनिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है, जिससे यह कलाकारों के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *