मुंबई। अभिनेता रामचरण के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी कि उनके बेटे राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इनमें एक बेटा और एक बेटी है। खुशी के इस अवसर पर राम चरण और उपासना ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। साल 2023 में राम चरण और उपासना की पहली संतान बेटी क्लिन कारा कोनिडेला पैदा हुई थी। उपासना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अक्टूबर 2025 में घोषित की थी। राम चरण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, तीन बच्चों का आशीर्वाद मिलना मुझे बहुत कृतज्ञ महसूस कराता है। मैं अपने सभी प्रशंसकों, प्रियजनों और शुभचिंतकों का दिल से आभारी हूं, जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमें सपोर्ट दिया।


