images 31

सीबीएसई 12वीं के पेपर पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करते स्टूडेंट्स हुए रिकरोल के शिकार

बड़ी ख़बरें 2

इंटरनेट पर हड़कंप, परीक्षा अब एक अनोखे विवाद और मीम की वजह से चर्चा में

नई दिल्ली। सीबीएसई की कक्षा 12वीं की गणित की परीक्षा अब एक अनोखे विवाद और इंटरनेट मीम की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि सोमवार को बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पर छपे एक क्यूआर कोड को स्कैन करने पर छात्र सीधे इंटरनेट के सबसे मशहूर प्रैंक रिकरोल का शिकार हो गए। परीक्षा के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छात्रों ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि जब उन्होंने प्रश्न पत्र पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन किया, तो उन्हें कोई शैक्षणिक सामग्री मिलने के बजाय रिक एस्टली का मशहूर गाना दिखाई देने लगा। इंटरनेट की भाषा में इसे रिकरोलिंग कहा जाता है, जहां किसी को झांसा देकर इस म्यूजिक वीडियो पर भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *