drdo akash misile system 084803545 16x9 0 1

भारत ‘आकाश’ और एमआर-एसएएम प्रणालियों को कर रहा मजबूत

बड़ी ख़बरें 2

वायुसेना को मिलने वाली है एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की चौथी स्क्वाड्रन
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को इसी सप्ताह रूस से अत्याधुनिक एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की चौथी स्क्वाड्रन मिलने जा रही है। माना जा रहा है कि इसके शामिल होने से भारत की हवाई सुरक्षा क्षमता और मजबूत होगी। दूसरी ओर चीन के एचक्यू-9बी एयर डिफेंस सिस्टम की प्रभावशीलता को लेकर हाल के वर्षों में कई सवाल उठे हैं।

भारत ने 2018 में रूस के साथ करीब 5.43 अरब डॉलर की रक्षा डील के तहत एस-400 की पांच स्क्वाड्रन खरीदने का समझौता किया था। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इसकी आपूर्ति में कुछ देरी जरूर हुई, लेकिन अब चौथी स्क्वाड्रन भारत पहुंचने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सिस्टम के भारी उपकरणों को समुद्री और हवाई दोनों मार्गों से भारत लाया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने रूस में इसके परीक्षण और निरीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी की है। सूत्रों के मुताबिक चौथी स्क्वाड्रन को पश्चिमी क्षेत्र में तैनात किए जाने की संभावना है, जहां से यह पाकिस्तान की ओर से आने वाले संभावित हवाई खतरों पर नजर रखेगी। वहीं पांचवीं स्क्वाड्रन को चीन सीमा के आसपास तैनात करने की योजना बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *