an mba student babita pandey has been missing for five days from the dayara bugyal trek exposing an alleged fake permit racket

दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई युवती पांच दिन से लापता, तलाश जारी|

बड़ी ख़बरें 2

उत्तरकाशी में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुई एक युवती की तलाश लगातार जारी है। नैनीताल निवासी बबीता पांडे अपने दो दोस्तों के साथ दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई थीं। जानकारी के अनुसार, 29 मई की रात सभी लोग गोई क्षेत्र में रुके थे, लेकिन अगली सुबह बबीता टेंट में नहीं मिलीं। उनका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

युवती की खोज के लिए सेना, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें अभियान चला रही हैं। ड्रोन की मदद से आसपास के दुर्गम इलाकों की भी जांच की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिवार के सदस्य उत्तरकाशी पहुंचकर खोज अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने युवती का पता लगाने के लिए सभी संभावित क्षेत्रों में तलाश तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *