image 44

रणवीर सिंह की सुलह पहल बेअसर, ‘डॉन 3’ विवाद बरकरार

मनोरंजन​

मुंबई। फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर जारी चर्चाओं के बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने विवाद कम करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर से संपर्क कर भविष्य में किसी नए प्रोजेक्ट में साथ काम करने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा उन्होंने जोया अख्तर के साथ भी दोबारा सहयोग की संभावना तलाशने का प्रयास किया। रणवीर और जोया पहले सुपरहिट फिल्म ‘गली बॉय’ में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी ओर से दिए गए प्रस्तावों को सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे दोनों पक्षों के बीच दूरी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *