लंदन। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से ही कहा जा रहा है कि अब ईरान विश्वकप फुटबॉल में भाग नहीं ले पाये। वहीं अब विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था (फीफा) ने उम्मीद जतायी है कि अमेरिका ओर इजरायल से ईरान के युद्ध के बाद भी ईरानी टीम विश्व कप में भाग ले पायेगी। फीफा के अनुसार अभी हालात खराब है पर उसे उम्मीद है कि जून में संयुक्त रुप से अमेरिका में होने वाले विश्वकप के लिए ईरानी टीम को भाग लेने की अनुमति मिल जाएगी। फीफा का मानना है कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ईरान की टीम का अमेरिका में स्वागत किया जाएगा। ईरान की टीम को विश्व कप के ग्रुप चरण के सभी मुकाबले अमेरिका में खेलेगी। टीम अपना पहला मैच 15 जून को कैलिफोर्निया के इंगलेवुड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 21 जून को बेल्जियम से मुकाबला होगा। ग्रुप चरण का आखिरी मैच 26 जून को सिएटल में मिस्र के खिलाफ खेला जाएगा।


