image 1774010181269

द केरला स्टोरी 2 दर्शक फिर सिनेमा के जादू को पहचान रहे हैं

मनोरंजन​

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह का कहना है कि दर्शक एक बार फिर सिनेमा के जादू को पहचान रहे हैं। हाल ही रीलिज अपनी फिल्म द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड की कामयाबी पर बात करते हुए कहा कि फिल्म ने 200 प्रतिशत रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (आरओआई) दिया है और बॉक्स ऑफिस के कई बड़े आंकड़े पार कर लिए हैं।

कामाख्या नारायण सिंह इस फिल्म के 200 प्रतिशत मुनाफे और शानदार सफलता का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपुल अमृतलाल शाह की पहचान हमेशा से ऐसी फिल्में बनाने की रही है जो बेहतरीन कहानी के साथ-साथ लोगों को सोचने और चर्चा करने पर मजबूर कर देती हैं।  इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने हाल ही में अपने बैनर सनशाइन पिक्चर्स के तले द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड रिलीज की है, जो पहले पार्ट की कहानी को और भी गहराई और विस्तार के साथ आगे ले जाती है। नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बेहद रोमांचक और कई परतों वाली कहानी पर आधारित है, जो भारत के कानूनी सिस्टम में दर्ज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *