नई दिल्ली । यदि बच्चे टूथपेस्ट को निगलते हैं या लंबे समय तक मुंह में रखते हैं, तो इससे उनके मस्तिष्क के विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और उनका आईक्यू स्तर प्रभावित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है ताजा अध्ययन में। इस शोध के अनुसार, टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड की अधिक मात्रा बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छोटे बच्चे ब्रश करते समय अक्सर टूथपेस्ट को पूरी तरह थूक नहीं पाते और अनजाने में उसे निगल जाते हैं। यदि यह आदत नियमित हो जाए, तो शरीर में फ्लोराइड का स्तर बढ़ने लगता है।


