नई दिल्ली। गर्मियों के सीजन में पाए जाने वाला फल खरबूजा को खाने के बाद ज्यादातर लोग उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। खरबूजे का यह छिलका बहुत काम का होता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि यही छिलके घर की सफाई में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। रसोई की गंदी सिंक से लेकर शीशों और टाइल्स की सफाई तक, खरबूजे के छिलके कई घरेलू कामों में मददगार माने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनके इस्तेमाल से बिना किसी केमिकल के सफाई की जा सकती है। घर की सिंक और बेसिन में अक्सर चिकनाई और गंदगी जम जाती है, जिसे साफ करने में काफी मेहनत लगती है। ऐसे में खरबूजे के छिलके एक आसान घरेलू उपाय साबित हो सकते हैं।


