नई दिल्ली। नई कार खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक यह नहीं जानते कि आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशन के दौरान की गई छोटी सी गलती भी कार कंपनी को वारंटी रिजेक्ट करने का अधिकार दे सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, कार की वायरिंग में कटिंग और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ छेड़छाड़ वारंटी खत्म होने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। कई बार लोग ऐसी एक्सेसरीज लगवाते हैं जो कार के मूल फीचर्स में शामिल नहीं होतीं। ऐसे में नई वायरिंग जोड़ने या पुरानी वायरिंग काटने की जरूरत पड़ती है। इससे इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर असर पड़ सकता है और कंपनी वारंटी देने से इनकार कर सकती है।


