मुंबई । एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री लीसा रे ने स्पष्ट किया कि मिडलाइफ को कमजोरी या ठहराव के दौर के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह जीवन का ऐसा चरण है, जहां महिलाएं खुद को और अधिक सशक्त बना सकती हैं। अभिनेत्री ने मिडलाइफ और महिलाओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर खुलकर अपने विचार साझा किए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि यह वीडियो साल 2026 की शुरुआत में रिकॉर्ड किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब वह मिडलाइफ महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े एक प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं उन्हें फॉलो कर रही हैं, ऐसे में यह जरूरी है कि इस उम्र को लेकर सही सोच विकसित की जाए।


