image 1775222843200

‘धुरंधर 2’ के यूट्यूब पर लीक होने को लेकर फैंस में नाराजगी

मनोरंजन​

मुंबई। फिल्म ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जब इसका लो-क्वालिटी पाइरेटेड वर्जन यूट्यूब पर लीक हो गया। इस घटना ने फिल्म प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यूट्यूब चैनल ने करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबी पूरी फिल्म को अवैध रूप से अपलोड कर दिया था। इससे फिल्म के थिएटर रन और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निर्देशक आदित्य धर को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। कई यूजर्स ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *