मुंबई। अभिनेत्री सानवी तलवार का कहना है कि अब वह लोगों की राय से ज्यादा सच का साथ देना जरूरी मानती हैं। उनका कहना है कि यदि कोई बात सही है, तो उसे बेझिझक कहना चाहिए। सानवी ने बताया कि पहले वह अपनी बातें सीमित लोगों तक ही रखती थीं, लेकिन अनुभवों ने उन्हें सिखाया कि अपनी आवाज खुद उठाना बेहतर होता है। उन्होंने महिलाओं को भी संदेश दिया कि यदि उनके साथ कभी गलत हुआ हो, तो जब भी वे तैयार महसूस करें, अपनी बात जरूर रखें। ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए सानवी ने कहा कि आलोचनाओं से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह अपनी बात पूरी ईमानदारी और विश्वास के साथ रखती हैं। उनका मानना है कि सच बोलने का साहस ही सबसे बड़ी ताकत है।


