मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल पहली बार एक फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में साथ दिखाई देंगे। यह सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसका निर्देशन शाशी वर्मा कर रहे हैं। फिल्म में रोजमर्रा की घटनाओं के जरिए हास्य के साथ एक सामाजिक संदेश भी पेश किया जाएगा। ऋचा ने कहा कि कहानी ने उन्हें शुरुआत से प्रभावित किया और दिल्ली से जुड़ी उनकी पुरानी यादों को भी ताजा कर दिया। वहीं, अली के साथ नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। दोनों कलाकार इस प्रोजेक्ट को अपने लिए खास और नया अनुभव मान रहे हैं।


