pm modi with australian cricket team players 1783652395

चेन्नई में होगा पहली बार बिग बैश लीग का मुकाबला, पीएम मोदी ने किया ऐलान

भारत 2

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग को नई मजबूती मिलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में घोषणा की कि बिग बैश लीग (बीबीएल) का एक मुकाबला पहली बार भारत में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 2026-27 सीजन का शुरुआती मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने भारत आकर स्टेडियमों और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया था तथा बीसीसीआई और तमिलनाडु क्रिकेट संघ के साथ आयोजन को लेकर चर्चा की थी। एमसीजी में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ सहित कई खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी भी मौजूद रहे। भारत में बीबीएल के आयोजन से दोनों देशों के क्रिकेट संबंध मजबूत होने के साथ लीग की लोकप्रियता और व्यावसायिक संभावनाओं को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *