डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में शनिवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


