Rhea Chakraborty V jpg 1280x720 4g

कोर्ट ने रिया के बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने दिए आदेश

मनोरंजन​

मुंबई। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के बैंक खातों को अनफ्रीज करने का आदेश दिया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। इस महत्वपूर्ण न्यायिक आदेश के बाद अब चक्रवर्ती परिवार को आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में मौजूद अपने बैंक अकाउंट्स का एक्सेस फिर से मिल जाएगा, जिससे उन्हें पिछले कई सालों से लगी वित्तीय रोक से मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *