202604133746666

भारत को बायोफार्मा हब बनाने की दिशा में तेज़ कदम, मोहाली में बोले जेपी नड्डा

बड़ी ख़बरें

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मोहाली स्थित राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर) का दौरा किया और भारत को बायोफार्मास्यूटिकल क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर भविष्य की योजनाओं और रणनीतियों पर चर्चा की।

दौरे के दौरान रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सचिव मनोज जोशी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। बैठक में नाईपर के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा ने संस्थान की उपलब्धियों, कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि संस्थान उच्च गुणवत्ता वाले शोध और नवाचार के माध्यम से देश के फार्मा क्षेत्र को मजबूत बना रहा है।

प्रो. पांडा ने यह भी कहा कि नाईपर ने अब तक कई कुशल पेशेवर तैयार किए हैं, जो देश और दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मंत्री नड्डा ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान भारत को फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *