चीन के पूर्वी फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर में गुरुवार को एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर 183 बचावकर्मी और 35 दमकल वाहन राहत कार्य में जुटे। प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री के भूतल पर रखे ज्वलनशील सामान को आग फैलने की वजह माना जा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घायलों के बेहतर इलाज, लापता लोगों की तलाश, पीड़ित परिवारों की सहायता और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


