नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर 2026 के आसपास अपने देश लौटकर अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी। एक टेलीफोनिक बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी और जान के खतरे का पूरा अंदेशा है, लेकिन इसके बावजूद वह वापस लौटने का फैसला कर चुकी हैं। हसीना ने भावुक होकर कहा कि यदि उनकी मृत्यु होती है तो वह अपने देश की मिट्टी पर हो, जहां उनके माता-पिता दफन हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं और समर्थकों पर लगातार कार्रवाई और दबाव बनाया जा रहा है।


