वॉशिंगटन। अमेरिका, ईरान और क्यूबा को लेकर वैश्विक तनाव फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तीखे बयानों और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में हुई सैन्य झड़प ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है। हालात इसतरह के बने हैं कि कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद जंग की आशंका पूरी तरह खत्म होती नहीं दिख रही। सबसे पहले क्यूबा को लेकर बयानबाजी ने हलचल मचा दी। ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया कि “अगला नंबर क्यूबा का हो सकता है।” उनके बयान के बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि ईरान के बाद अमेरिका क्यूबा के खिलाफ भी सख्त सैन्य या आर्थिक कार्रवाई कर सकता है।


