fire pb 1778324862628 v

प्रसार भारती भवन के ट्रांसफार्मर में आग, दमकल विभाग मौके पर तैनात

बड़ी ख़बरें 2

दिल्ली के कोपरनिकस मार्ग स्थित प्रसार भारती सचिवालय भवन में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लगातार प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *