image 12

बीएसएफ चौक ब्लास्ट मामले में जांच तेज, दिल्ली से पकड़े आरोपी ने खोले राज

बड़ी ख़बरें

जालंधर के बीएसएफ चौक के पास हुए धमाके की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दिल्ली से गिरफ्तार उत्तर प्रदेश निवासी अनिल शर्मा से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोटक सामग्री अमृतसर बॉर्डर के जरिए पहुंचाई गई थी। आरोपियों को निर्देश दिया गया था कि संदिग्ध बॉक्स को बीएसएफ चौक के पास रखा जाए। बताया जा रहा है कि आईईडी में सिम कार्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *